नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात कवि एवं विद्वान रमाकांत रथ के निधन पर शोक व्यक्त किया है और कहा है कि रमाकांत रथ जी की रचनाएं, विशेषकर उनकी कविताएं, समाज के सभी वर्गों में व्यापक रूप से लोकप्रिय हैं।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया; “ रमाकांत रथ जी ने एक प्रभावी प्रशासक एवं विद्वान के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी रचनाएं, विशेषकर कविताएं, समाज के सभी वर्गों में व्यापक रूप से लोकप्रिय हैं। उनके निधन से बहुत दुःख हुआ है। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार एवं प्रशंसकों के साथ हैं।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।