सेल, आर.एस.पी. में सेवानिवृत्ति-पूर्व कर्मचारी सशक्तिकरण कार्यशाला ‘रोशनी’ आयोजित 

Spread the love

राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्‍पात संयंत्र के सी.पी.टी.आई. केंद्र में 8 मार्च 2025 को सेवानिवृत्ति-पूर्व कर्मचारी सशक्तिकरण कार्यशाला ‘रोशनी’ आयोजित की गई। संयंत्र और ओडिशा खान समूह के अधिकारियों सहित 46 कर्मचारी, जो मार्च 2025 के महीने में सेवानिवृत्त होंगे, इस सत्र में शामिल हुए। महा प्रबंधक  प्रभारी (एच.आर.-सी.एफ.), डॉ. पी.के.साहू उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि थे।

‘रोशनी’ कार्यशाला के सत्रों में सेवानिवृत्ति के बाद सहज रूप से परिवर्तन सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की व्यापक श्रृंखला शामिल की गई थी। 

वरिष्ठ परामर्शदाता (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा) , डॉ. मोनालिसा ने अपने सत्र में स्वास्थ्य संबंधी चिंताजनक मुद्दों एवं सेवानिवृत्ति के बाद स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी युक्तियों को संबोधित किया।

साइबर सुरक्षा से संबंधित मामलों पर उप महा प्रबंधक (सी. एंड आई.टी.), वी.पी.आर्य द्वारा चर्चा की गई, जहाँ डिजिटल युग में इंटरनेट के लाभों को समझाया गया और प्रतिभागियों को अपनी डिजिटल उपस्थिति की सुरक्षा करने में मदद करने के लिए साइबर दुनिया में खतरों और सुरक्षा पर अंतर्दृष्टि प्रदान की गई।

वित्तीय सत्र में उप प्रबंधक (वित्त एवं लेखा), डी.के.दाश ने सुचारू अंतिम निपटान और बाद के चरण में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी वित्त प्रबंधन की प्रक्रियाओं पर चर्चा की। सहायक महा प्रबंधक (वित्त एवं लेखा), पप्पू कुमार ने वित्तीय सुरक्षा योजना के बारे में बात की।

महत्वपूर्ण परिवर्तनकारी चरणों से भली भांति गुजरने  और एक उद्देश्यपूर्ण और सक्रिय जीवन जीने के लिए सहायक महा प्रबंधक (सी.पी.-2), बाबूला नाहक ने सकारात्मक मानसिकता की तैयारी पर विचार-विमर्श किया।

संगठन के भीतर क्वार्टर खाली करने और प्रतिधारण नीतियों के विवरण पर उप प्रबंधक (नगर सेवाएँ), श्री एच.के.साहू, द्वारा चर्चा की गई।

सहायक महा प्रबंधक (एच.आर.-ई.आर. एवं सी.), सुश्री ज्योति ओड़या द्वारा सेल मेडिक्लेम योजना को संबोधित किया गया I

कार्यक्रम का संचालन सुश्री ज्योति ओड़या और एच.आर.-ई.आर. टीम द्वारा किया गया।

‘रोशनी’ कार्यशाला का उद्देश्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सकारात्मकता, उत्साह और तैयारी के साथ सेवानिवृत्ति को अपनाने के लिए व्यापक तरीके से तैयार करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *