इफको मुख्यालय के उपमहाप्रबंधक अजय पाण्डेय के पिता का निधन 

Spread the love

प्रयागराज। इफको के दिल्ली मुख्यालय में उपमहाप्रबंधक अजय पाण्डेय के पिता मुरलीधर पाण्डेय जी के निधन पर इफको फूलपुर इकाई में इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन और इफको इम्पलाइज संघ  की संयुक्त बैठक में शोक संवेदना व्यक्त किया गया। दो दिन पूर्व मुरलीधर पाण्डेय जी का 99 वर्ष की आयु में निधन  हो गया था। वे आकर्षक व्यक्तित्व के धनी थे। उनके स्मृति में आज हुई शोक सभा में इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग तिवारी व महामंत्री स्वयम् प्रकाश और इफको इम्पलाइज संघ के अध्यक्ष पंकज पाण्डेय व महामंत्री विजय कुमार यादव ने शोक व्यक्त करते हुये श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *