नारी शक्ति का सम्मान ही समाज की सच्ची उन्नति है – इंदु सिंह

Spread the love

दिशिता महिला मंडल ने महिलाओं का किया सम्मान

अनपरा।दिशिता महिला मंडल रेनूसागर द्वारा  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में   दिशिता महिला मण्डल कार्यालयमें  महिलाओं के सम्मान में विविध कार्यक्रम  आयोजित कियेे गये। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दिशिता महिला मंडल अध्यक्षा इन्दू सिंह ने सभी के साथ मिलकर केक काटा ततपश्चात अपने सम्बोधन में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की आकांक्षाओं, संघर्ष, स्वालंबन एवं उपलब्धियों के योगदान को याद करने का दिवस है। उन्होंने कहा कि आज आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल हर क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियों से भरा हुआ है।

नारी शक्ति का सम्मान ही समाज की सच्ची उन्नति है।उन्होने महिलाओ को सदेैव आगे बढने तथा समाज मे अपनी पहचान बनाने के लिये प्रेरित किया व कहा कि हमारी गृह सहायता कर्मी महिलाओं का हमारे जीवन में विशेष सहभागिता है सदैव सहयोग के लिए तत्पर रहती है। 

दिशिता महिला मंडल रेनूसागर द्वारा महिला दिवस को अनोखे तरीके से मनाया  जाता रहा है। दिशिता महिला मंडल रेनुसागर द्वारा संचालित सिलाई सेंटर,मशाला सेंटर प्रोडक्शन सेंटर में कार्यरत महिलाओं एवं घरेलू कार्य में मदद करने वाली महिलाओं को एकत्रित कर दिशिता महिला मंड़ल ने उनके लिए तरह तरह के  ड्रान्स ,गाना,शायरी व विभिन्न प्रकार के खेल आदि का आयोजन किया । अन्त में सभी विजेताओं को महिला मंडल अध्यक्षा द्वारा पुरस्कृत किया गया । इस अवसर पर रीना जैन, दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की सचिव कविता श्रीमाली सह सचिव तूलिका श्रीवास्तव, सविता चौबे,रजनी रूंगटा,एवं वैष्णवी कार्तिक सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।कार्यक्रम का सफल संचालन विभा मनीष सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *