राष्ट्रीय लोक अदालत में 68 लाख से अधिक वादों का हुआ निस्तारण

Spread the love

लखनऊ। उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश एवं कार्यपालक अध्यक्ष, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), भूषण रामकृष्ण गवई, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं मुख्य संरक्षक, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (UPSLSA), अरुण भंसाली तथा वरिष्ठ न्यायाधीश एवं कार्यपालक अध्यक्ष, UPSLSA, मनोज कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

प्रदेश में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के लिए गृह (पुलिस) अनुभाग-9, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 7 मार्च 2025 को निर्देश जारी किए गए थे। इसमें पुलिस महानिदेशक, अभियोजन विभाग, अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात), सभी मंडलायुक्त, पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए थे।

प्रदेश के जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों से प्राप्त सूचना के अनुसार सायं 5:45 बजे तक राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 68,27,387 वादों का निस्तारण किया गया। इनमें 61,98,097 प्री-लिटिगेशन वाद तथा 6,29,290 लंबित वाद शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *