वारण्टी अभियुक्त लालजी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

Spread the love

डाला/सोनभद्र: पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जिले में अपराधों पर प्रभावी रोकथाम लगाने एवं वारण्टी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

शुक्रवार को थाना चोपन पुलिस ने अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में न्यायालय सिविल जज (सीडी)/एसीजेएम सोनभद्र द्वारा जारी वारण्ट के क्रम में अभियुक्त लालजी पुत्र बीफल खरवार (निवासी ग्राम कोटा टोला बभनमरी, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त लालजी के विरुद्ध मुकदमा संख्या 14448/2020, धारा 323, 325, 504 भादवि में वारण्ट जारी था। गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र लगभग 28 वर्ष है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *