दीपिका इस्पात शिक्षा सदन के दसवीं कक्षा बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी टिप्स और किट प्रदान किया 

Spread the love

राउरकेला ।इस्पात संयंत्र द्वारा स्थापित राउरकेला के वंचित बच्चों का विद्यालय दीपिका इस्पात शिक्षा सदन (डी.आई.एस.एस) में 11 फरवरी को आयोजित एक समारोह में, दसवीं कक्षा बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी टिप्स और किट प्रदान किए गए। 

उल्लेखनीय है कि, विद्यालय का प्रबंधन दीपिका महिला संघति द्वारा किया जा रहा है, जो इस्पात नगरी का एक प्रमुख परोपकारी संगठन है। (दीपिका महिला संघति) की अध्यक्ष, श्रीमती नम्रता वर्मा इस समारोह की मुख्य अतिथि थीं। इस अवसर पर डी.एम.एस. की उपाध्यक्ष श्रीमती प्राभाती मिश्र, महाप्रबंधक प्रभारी (सीएसआर), सुश्री मुनमुन मित्रा, सचिव (डी.एम.एस), डी.एम.एस. के शासी निकाय के सदस्य और स्वेच्छाकर्मी, डी.आई.एस.एस. के प्रधानाध्यापक श्री एस.के. सामल और विद्यालय के शिक्षक भी उपस्थित थे। 

मुख्य अतिथि सहित अन्य गणमान्यों ने छात्रों को जलपान पैकेट के साथ कार्ड बोर्ड और लेखन सामग्री से युक्त किट प्रदान की। 

उन्होंने छात्रों को परीक्षा के दौरान विषयों की अंतिम तैयारी और सुधर और प्रश्नपत्रों को हल करने के लिए स्मार्ट दृष्टिकोण के बारे में भी मार्गदर्शन किया। सभी ने छात्रों को अपनी शुभकामनाएँ दीं और स्कूल का नाम बनाए रखने के लिए उनसे अच्छा प्रदर्शन करने का आग्रह किया। 

स्कूल के कुल 87 छात्र 2025 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। स्कूल की वरिष्ठ शिक्षिका सुश्री विजयनी जेना ने कार्यक्रम का समन्वय किया। 

गौरतलब है कि, छात्रों के पहले बैच ने वर्ष 2016 में बोर्ड परीक्षा दी थी और तब से स्कूल शत-प्रतिशत उत्तीर्ण दर दर्ज कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *