कलेक्ट्रेट परिसर में जनसामान्य हेतु उच्चीकृत प्रसाधन संकुल का जिलाधिकारी ने किया लोकार्पण

Spread the love

जिला प्रशासन द्वारा जन सामान्य की सुविधा और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया विशेष कदम

भदोही। कलेक्ट्रेट परिसर में जन सामान्य हेतु उच्चीकृत प्रसाधन संकुल का लोकार्पण जिलाधिकारी विशाल सिंह द्वारा किया गया। यह कदम जिला प्रशासन द्वारा जन सामान्य की सुविधा और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी विशाल सिंह ने कहा यह प्रसाधन संकुल जन सामान्य की सुविधा और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है। हमारा उद्देश्य जिले में स्वच्छता और सुविधा को बढ़ावा देना है। इस प्रसाधन संकुल में आधुनिक सुविधाएं और स्वच्छता के साथ-साथ विशेष रूप से महिलाएं व विकलांग व्यक्तियों के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी विशाल सिंह के द्वारा जनपद में पदभार ग्रहण करने के बाद से ही जन सामान्य हेतु आधारभूत सुविधाएं जैसे स्वच्छ पेयजल, टायलेट, विश्राम स्थल आदि पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लोकसभा निर्वाचन के दौरान ही कलेक्टेªट परिसर स्थिति जिला निर्वाचन कार्यालय समिप स्वच्छ पेजयल टंकी, टायलेट सहित जिलाधिकारी कार्यालय के पिछले प्रवेश द्वार पर शुद्ध पेयजल स्थल का निर्माण करवाया था।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 कुंवर वीरेन्द्र मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिवनारायण सिंह, जनप्रतिनिधि डीएम सिंह गहरवार, प्रमोद चन्द्र मौर्य, सहित जनमानस उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *