पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना द्वारा बड़कागाँव के मिडिल स्कूल में नई पुस्तकालय का उद्घाटन

Spread the love

हजारीबाग। बड़कागाँव स्थित गर्ल्स मिडिल स्कूल में आज पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना (PBCMP) की सीडी सीएसआर पहल के तहत एक नई पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। इस पुस्तकालय के उद्घाटन से क्षेत्र में शिक्षा के एक नए युग की शुरुआत हुई है, जिससे लगभग 300 छात्रों को लाभ मिलेगा।

पुस्तकालय का उद्घाटन जागृति महिला संघ की अध्यक्षा एवं मुख्य अतिथि श्रीमती तजीन फैज के द्वारा किया गया। इस अवसर पर छात्रों और शिक्षकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और आभार स्वरूप उन्हें एक गुलदस्ता भेंट किया।

नवगठित पुस्तकालय में गणित, साहित्य, कथा, जीवनी और सामान्य ज्ञान सहित विभिन्न विषयों की किताबों का समृद्ध संग्रह उपलब्ध कराया गया है। साथ ही, छात्रों की सुविधा के लिए पुस्तक अलमारी, कुर्सियां और मेज जैसी आवश्यक फर्नीचर भी प्रदान किए गए हैं, जिससे एक प्रेरणादायक अध्ययन का माहौल तैयार किया जा सके।

छात्रों ने इस नई सुविधा पर खुशी जताई और अपने अनुभव साझा किए कि यह पुस्तकालय उनके अध्ययन और भविष्य के अवसरों को कैसे बढ़ाएगा। इस विशेष अवसर पर तजीन फैज ने बच्चों को चॉकलेट वितरित कर खुशी को और बढ़ाया। यह कार्यक्रम न केवल गर्ल्स मिडिल स्कूल, बड़कागाँव के छात्रों के लिए शिक्षा के अनुभव को समृद्ध करेगा, बल्कि सामुदायिक विकास और शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *