वीपीएचईपी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस, सीएमडी ने परियोजना प्रगति की सराहना की

Spread the love

चमोली, उत्तराखंड,। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना (वीपीएचईपी) में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परियोजना प्रमुख एवं मुख्य महाप्रबंधक  अजय वर्मा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने और सीआईएसएफ के परेड का निरीक्षण करने के साथ हुई। यह परेड इंस्पेक्टर श्री सुभाष प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में प्रस्तुत की गई।  

इस अवसर पर टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  आर.के. विश्नोई ने ऋषिकेश स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी परियोजनाओं के कर्मचारियों को लाइव वीडियो प्रसारण के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए वीपीएचईपी की अद्वितीय प्रगति की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि **परियोजना का 65-70% कार्य पूरा हो चुका है और टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है।  विश्नोई ने यह भी बताया कि टीबीएम संचालन में चुनौतियों का सामना कर रहे अन्य प्रोजेक्ट्स अब वीपीएचईपी की प्रगति को देखने और इससे सीखने आ रहे हैं।  

सीएमडी के संबोधन के बाद, परियोजना प्रमुख  अजय वर्मा ने वीपीएचईपी कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, *”सीएमडी द्वारा गणतंत्र दिवस के संबोधन में वीपीएचईपी का विशेष उल्लेख हमारे लिए गर्व की बात है। हमने सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है और अब इस गति को बनाए रखना आवश्यक है ताकि परियोजना को निर्धारित समय पर पूरा किया जा सके। यह परियोजना राष्ट्र की स्वच्छ ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में योगदान देने का एक महत्वपूर्ण कदम है।  

गणतंत्र दिवस समारोह में कई सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। परियोजना प्रभावित क्षेत्र के तीन स्कूलों—जूनियर हाई स्कूल (सियासैं), राजकीय प्राथमिक विद्यालय (जैसल), और सरस्वती शिशु मंदिर (पीपलकोटी)—के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर वीपीएचईपी के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अनुबंधित कर्मचारियों को श्रेष्ठ कर्मचारी पुरस्कार  देकर सम्मानित किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *