भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कमलेश सिंह खांबे का हुआ अभिनंदन

Spread the love

 रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में हुआ कार्यक्रम

सोनभद्र। सोन संगीत फाउंडेशन एवं शहीद स्थल प्रबंधन समिति करारी की ओर से  शनिवार को रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में सरदार कमलेश सिंह खांबे को भाजपा नेतृत्व द्वारा दूसरी बार अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए माल्यार्पण के साथ ही अंगवस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया गया।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सोनभद्र का दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर सरदार कमलेश सिंह खाम्भे ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनस साजिद उस्मानी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने मेरे ऊपर जिस तरह भरोसा जताया है उसपर खरा उतर कर दिखाऊंगा। अभिनंदन कार्यक्रम में सुशील मिश्रा, प्रदुम्न त्रिपाठी एडवोकेट, अशोक तिवारी एडवोकेट, धर्मेश चौहान एडवोकेट, उमेश मिश्रा एडवोकेट, जयशंकर त्रिपाठी एडवोकेट, देवानंद पांडेय एडवोकेट, फारुख अली हाश्मी, पुरुषोत्तम कुशवाहा, ठाकुर कुशवाहा, ऋषभ त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *