रोजगार मेला आयोजन कल, 20 कंपनियां करेंगी रोजगार प्रतिभाग

Spread the love

सोनभद्र। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 29 नवंबर, 2026 को प्रातः 10 बजे से वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला विधानसभा राबर्ट्सगंज के अंतर्गत पी०एम० श्री राजकीय इंटर कॉलेज, कोन, सोनभद्र के परिसर में आयोजित होगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी विवेक साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 20 प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इनमें हिन्डाल्को इंडस्ट्रीज (विजन इंडिया), एमआरएफ टायर, टाटा मोटर्स, उत्कर्ष बैंक, ब्लैंकेट, फ्लिपकार्ट सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले इच्छुक एवं योग्य बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन संबंधित नियोजकों द्वारा लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने जनपद के समस्त इच्छुक एवं योग्य बेरोजगार युवक-युवतियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक शैक्षिक अभिलेखों के साथ रोजगार मेले में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करना पूर्णतः निःशुल्क है तथा इसमें सम्मिलित होने के लिए किसी प्रकार का यात्रा व्यय देय नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *