सोनभद्र, सिंगरौली। क्षेत्रीय ज्ञानार्जन संस्थान, विंध्याचल ने एफक्यूए विभाग के सहयोग से 26 एवं 27 नवंबर 2026 को कर्मचारियों और कार्यपालक प्रशिक्षुओं के लिए “विद्युत संयंत्र के उपकरणों के उन्नत धातुकर्मीय पहलू” विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में डॉ. हेमंत कुमार, वैज्ञानिक अधिकारी-जी, धातुकर्म एवं सामग्री समूह, इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र, परमाणु ऊर्जा विभाग, भारत सरकार ने विशेषज्ञ संकाय के रूप में प्रतिभागियों को मार्गदर्शन दिया।

उद्घाटन अवसर पर बी. रामा कृष्णा, अपर महाप्रबंधक (एफक्यूए) एवं ‘टोटल क्वालिटी एंड सेफ्टी’ के नामित कोर वैल्यू चैंपियन, ने कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को धातुकर्म, वेल्डिंग, विफलता विश्लेषण और उपकरणों की आयु-आकलन से जुड़ी तकनीकी समझ सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में दक्षता उपकरणों की विश्वसनीयता और परिचालन सुरक्षा बढ़ाने में सहायक है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम तकनीकी उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने तथा एनटीपीसी में गुणवत्ता, सुरक्षा और परिचालन उत्कृष्टता की संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।
