डीजे के धक्के से बुजुर्ग की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Spread the love

नौगढ़। बाजार में गुरुवार की रात बारात के दौरान डीजे के धक्के से 70 वर्षीय बंधू प्रसाद जायसवाल की मौत हो गई।  हादसे की खबर मिलते ही शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। बुजुर्ग की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।  नौगढ़ बाजार निवासी रामविलास शर्मा की पुत्री की शादी थी। गुरुवार की रात करीब 9:30 बजे जनपद मिर्जापुर से आई बारात दुर्गा मंदिर परिसर से बाजार की ओर जा रही थी। इसी दौरान डीजे की चपेट में आने से बाजार निवासी बंधू प्रसाद जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गए।  आनन-फानन में  स्थानीय लोगो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया । जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद  मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही शादी समारोह में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पाकर नौगढ थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर अग्रिम कार्रवाई में जूट गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *