सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार रात्रि में मानपुर तियरा नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की टीवीएस मोटरसाइकिल से आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर रात करीब 9.13 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रियांशू बियार पुत्र रामसागर बियार, निवासी ग्राम बुड़हर खुर्द, थाना रॉबर्ट्सगंज, उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई है।उसके कब्जे से 5.10 ग्राम अवैध हेरोइन और 2 मोबाइल फोन बरामद हुए। इस मामले में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 948/2026, धारा 8/21/27-ए एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया है।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह एक व्यक्ति से हेरोइन प्राप्त कर अपने क्षेत्र में बेचता था और बिक्री से प्राप्त धनराशि उसे पहुंचाता था। पुलिस इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर उस व्यक्ति की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ पहले से भी एक मुकदमा थाना रॉबर्ट्सगंज में दर्ज है।
5.10 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
