छठ पूजा के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट: डीएम, एसपी एवं सीडीओ ने किया घाटों का निरीक्षण

Spread the love

चंदौली। छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। आज शाम जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनपद के प्रमुख छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों पर बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और गोताखोरों की तैनाती का जायजा लिया। डीएम और एसपी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। घाटों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए सादे वर्दी में पुलिस बल तैनात रहे और गहरे पानी वाले स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगा रहा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई, उप जिलाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पीडीडीयू नगर सहित अन्य पुलिस विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *