ओपन कास्ट श्रेणी में एनसीएल कृष्णशिला ने हासिल किया देश में प्रथम स्थान
कोयला मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित स्टार रेटिंग अवार्ड समारोह में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ;एनसीएलद्ध ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी उपलब्धियों का परचम लहराया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवारए 2 नवंबर 2026 को आयोजित समारोह में वित्तीय वर्ष 2024.25 के लिए एनसीएल की चार खदानों दृ कृष्णशिलाए बीनाए खड़िया एवं झिंगुरदा को प्रतिष्ठित स्टार रेटिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस उपलब्धि को और भी खास बनाते हुए कृष्णशिला परियोजना ने ओपन कास्ट श्रेणी की देशभर की सभी खदानों में प्रथम स्थान हासिल कर एनसीएल का गौरव बढ़ाया है। समारोह के मुख्य अतिथि माननीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे ने एनसीएल को इन उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। एनसीएल की ओर से सीएमडी एनण् फ्रैंकलिन जयकुमार एवं संबंधित क्षेत्रों के महाप्रबंधकों ने पुरस्कार ग्रहण किए। साथ ही एनसीएल सीएमडी एन फ्रैंकलिन जयकुमारए माननीय कोयला एवँ ख़ान राज्य मंत्रीए सतीश चंद्र दुबेए कोल इंडिया चेयरमैनए बी साईराम यह उपलब्धि एनसीएल की परिचालन उत्कृष्टताए सतत एवं जिम्मेदार खननए पर्यावरण संरक्षण तथा सुरक्षा के उच्च मानकों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
