लखनऊ । पूर्वी-मध्य एवं संलग्न दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहन अवदाब के दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ने तथा 26 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होने तथा इसके उपरांत पश्चिम-उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ते हुए और प्रबल होकर 27 अक्टूबर की सुबह के आसपास *प्रचंड चक्रवाती तूफान* तथा उसके बाद उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए और तीव्र होकर 28 अक्टूबर की सुबह के आसपास *अति प्रचंड चक्रवाती तूफान* के रूप में आंध्र प्रदेश तट के पास पहुँचने तथा उसी दिन दोपहर से पहले बापटला तथा यनम तटों को पार करने की प्रबल संभावना है| उक्त मौसम तंत्र के 28 अक्टूबर से प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने की सम्भावना के दृष्टिगत प्रदेश में तेज झोंकेदार हवाओं और व्यापक बेमौसम वर्षा के साथ 29-31अक्टूबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा के साथ कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है| इस दौरान प्रभावित क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में औसतन 6-8°C की उल्लेखनीय गिरावट सम्भावित है|
आंध्र प्रदेश एवं संलग्न दक्षिणी उड़ीसा तटों के लिए चक्रवात अलर्ट के दृष्टिगत 28 अक्टूबर से प्रदेश में व्यापक बेमौसम वर्षा की संभावना
