मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक की मौत,दूसरा घायल 

Spread the love

आलापुर, अंबेडकर नगर। थाना क्षेत्र जहांगीरगंज अंतर्गत ग्राम सहाबुद्दीनपुर मे दो मोटर साइकिलों की जोरदार टक्कर में एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा मामूली रूप से घायल हो गया। सड़क दुर्घटना में मृतक युवक की पहचान विजय उर्फ नन्हे यादव पुत्र सीताराम निवासी ग्राम हिछनापुर किन्नूपुर के रूप में हुई जबकिमामूली रूप से घायल दूसरे मोटरसाइकिल सवार की पहचान घटना स्थल के ग्राम सहाबुद्दीनपुर निवासी जनार्दन पुत्र स्व, जयराम दलित के रूप में हुई। दर्दनाक सड़क हादसे में मृतक विजय यादव 35,वर्ष के दो छोटे छोटे बच्चों पत्नी और परिवार पर मौत की सूचना मिलते ही दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा और परिवार में कोहराम मच गया। घटना थाना क्षेत्र के गिरिया बाजार देवरिया बाजार के मुख्य मार्ग पर शहाबुद्दीन पुर के निकट बीती रात हुई थी मृतक गिरैयाबाजार  की तरफ से घर आ रहा था जबकि विजय यादव देवरिया बाजार की तरफ से अपने घर हिछनापुर जा रहे थे। युवक की मौत से परिवार में हाहाकार मचा है और क्षेत्र में गम का माहौल है। घटना की सूचना पर जहांगीरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्यत्र परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *