भीड़ प्रबंधन के लिए विभिन्न स्टेशनों पर अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था एवं विशेष निगरानी
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UP PET) के मद्देनजर परीक्षार्थियों की सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए आज दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। परीक्षार्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विभिन्न स्टेशनों से चार परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। इसके अतिरिक्त, प्रमुख स्टेशनों पर नियमित ट्रेनों के माध्यम से भीड़ को नियंत्रित करने तथा यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए।
*चार परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन*
परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए निम्नलिखित परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया:
1. *अलीगढ़ (ALJN) से कानपुर सेंट्रल (CNB):* परीक्षा स्पेशल को 13:45 बजे रवाना किया गया। इस ट्रेन का ठहराव हाथरस, टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, इटावा, भर्थना, फफूंद, झींझक, रूरा एवं पनकीधाम स्टेशनों पर निर्धारित किया गया। 2. *फिरोजाबाद से कानपुर सेंट्रल* : परीक्षा स्पेशल को 13:45 बजे रवाना किया गया। इस ट्रेन का ठहराव शिकोहाबाद, इटावा, भर्थना, फफूंद, झींझक, रूरा एवं पनकीधाम स्टेशनों पर निर्धारित किया गया। 3. *कानपुर सेंट्रल से बलिया (BUI):* 12 कोच की परीक्षा स्पेशल, गाड़ी संख्या 05154 के रूप में, 12:55 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं प्रयागराज रामबाग के रास्ते रवाना की गई। 4. *फतेहपुर से सूबेदारगंज (SFG)* : 12 कोच वाली मेमू परीक्षा स्पेशल 13:40 बजे रवाना की गई। इस ट्रेन का ठहराव खागा , सिराथू एवं भरवारी स्टेशनों पर निर्धारित किया गया।
*प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ का प्रभावी प्रबंधन*
परीक्षार्थियों की भीड़ को नियंत्रित करने तथा यात्रियों की निकासी सुगम बनाने के लिए विभिन्न स्टेशनों पर विशेष प्रबंध किए गए। *इटावा स्टेशन पर* गाड़ी संख्या 18102, 12324, 15484 एवं 02458 के माध्यम से परीक्षार्थियों को परीक्षार्थियों को भेजा गया। प्रयागराज जंक्शन पर गाड़ी संख्या 15160 के माध्यम से प्रयागराज रामबाग की ओर तथा गाड़ी संख्या 04096 के माध्यम से प्रयागराज रामबाग की दिशा की ओर जाने वाले यात्रीयों को भेजा गया। मिर्जापुर स्टेशन पर गाड़ी संख्या 01432 के माध्यम से यात्रियों को भेजा गया।
रेल प्रशासन द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा, सुरक्षित यात्रा एवं स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे रेलवे द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा यात्रा के दौरान रेलवे प्रशासन एवं रेलवे सुरक्षा बल के जवानों का सहयोग करें।
