हाइड्रोलिक टैम्पिंग मशीन से रेलवे ट्रैक अनुरक्षण में दक्षता एवं संरक्षा में वृद्धि

Spread the love

पोर्टेबल हाइड्रोलिक टैम्पिंग मशीन से ट्रैक अनुरक्षण कार्य होगा अधिक तेज, सुगम और किफायती

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा रेलवे ट्रैक के प्रभावी, कुशल एवं सुरक्षित अनुरक्षण के लिए एक अत्याधुनिक पोर्टेबल हाइड्रोलिक टैम्पिंग मशीन का प्रयोग हेतु अपनाया जा रहा है। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के कुशल नेतृत्व में रेलवे में निरंतर नए तकनीकी प्रयोग किए जा रहे हैं, जिसमें यह मशीन एक अत्यंत उपयोगी कदम साबित हो रही है। यह मशीन विशेष रूप से उन पृथक स्थानों और रेलवे यार्डों के लिए डिज़ाइन की गई है, जहाँ ट्रैक की पैकिंग ढीली हो गई हो और त्वरित अनुरक्षण की आवश्यकता हो। 

इस मशीन में निम्न विशेषताएं और लाभ है; 

1. दक्ष टैम्पिंग प्रक्रिया- यह मशीन चार टैम्पिंग टूल्स से सुसज्जित है। यह एक समय में एक स्लीपर की दो क्रमिक प्रक्रियाओं में टैम्पिंग करने में सक्षम है। प्रथम पास में स्लीपर के एक सिरे की तथा दूसरे पास में दूसरे सिरे की प्रभावी टैम्पिंग की जाती है। 

2. उच्च कंपन आवृत्ति- इस मशीन की कंपन आवृत्ति भारी ट्रैक अनुरक्षण मशीनों के समान रखी गई है, जिससे भारी मशीनों के अनुरूप ही मजबूत एवं प्रभावी टैम्पिंग परिणाम प्राप्त होते हैं।

3.ऑफ-ट्रैक एवं पोर्टेबल डिज़ाइन- यह मशीन ‘ऑफ-ट्रैक’ है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर आसानी से ट्रैक से हटाया जा सकता है और साइडिंग या यार्ड में खड़ा किया जा सकता है। इसका पोर्टेबल स्वरूप बड़े उपकरणों की निर्भरता को कम करता है। 

4.पॉइंट एवं क्रॉसिंग में उपयोगी- यह मशीन यार्ड लाइनों के साथ-साथ कठिन पॉइंट और क्रॉसिंग की टैम्पिंग करने में भी पूरी तरह सक्षम है। 

5. कम मानवशक्ति एवं समय की बचत- इस मशीन के संचालन के लिए अधिकतम केवल 4 कर्मचारियों/मानवशक्ति की आवश्यकता होती है। इससे पारंपरिक मैनुअल पैकिंग एवं टैम्पिंग में लगने वाले समय और श्रम में भारी कमी आती है। 

6.स्वदेशीकरण की दिशा में कदम- वर्तमान में यह मशीन आयातित (Imported) है। इस मशीन में व्यावहारिक सुधार करते हुए जल्द ही इसका स्वदेशी/मेक इन इंडिया संस्करण विकसित किया जाने के निर्देश महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह द्वारा दिया गया है। 

ज्ञात हो कि, यह मशीन ऑफ-ट्रैक सुलभता प्रदान करती है। इसे आसानी से खिसकाकर स्लीपरों के दोनों ओर पैकिंग की जा सकती है तथा पॉइंट व क्रॉसिंग की टैम्पिंग भी सुगमता से की जा सकती है। इसकी वाइब्रेशन फ्रीक्वेंसी भारी मशीनों जितनी ही प्रभावी है तथा इसे केवल 4 लोगों द्वारा आसानी से संचालित किया जा सकता है। पारंपरिक मैनुअल पैकिंग की तुलना में यह हाइड्रोलिक टैम्पिंग मशीन एक किफायती, त्वरित और दक्ष विकल्प प्रदान करती है। स्लीपरों की उचित और समयबद्ध पैकिंग सुनिश्चित होने से रेल परिचालन की संरक्षा तथा ट्रैक पैरामीटर्स की विश्वसनीयता में अभूतपूर्व सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *