मदापुर डकही न्याय पंचायत की न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न 

Spread the love

100 व 200 मीटर दौड़ में आकाश यादव   प्रथम, 400 मी में विकास ने लहराया परचम

मिर्जापुर। क्षेत्र के मदापुर डकही की न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय धुरिया के प्रांगण में सम्पन्न हुई प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक स्तर में 100 मीटर 200 मीटर में आकाश यादव दादो ने प्रथम स्थान हासिल किया वही 400 मीटर में विकास और 600 मीटर आयुष ने अपना परचम लहराया। लंबी कूद में आशीष ने प्रथम स्थान हासिल किया। बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ न्याय पंचायत समन्यवक प्रभाकर सिंह मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में 100 मीटर में उजाला 200 मीटर में आकृति 400 मीटर में खुशबू,600 मीटर में चांदनी तथा लंबी कूद में आकृति विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया।

प्राथमिक वर्ग बालक 50 मीटर में सुजीत यादव,100 व 200 मीटर में शिवम 400 मीटर में सुजीत यादव सहित लंबी कूद में सुजीत ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्राथमिक बालिका वर्ग में 50 मीटर में प्रियांशी 100 मीटर में आसी,200 मीटर में 400 मीटर में तथा लंबी कूद में साक्षी अकबर पुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस अवसर पर ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अवधेश सिंह, अखिलेश सिंह, हेमंत कुमार सिंह, प्रदीप सिंह, अजीत लाल, अब्दुल समद, सदानंद, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संचालन बृजेश भूषण सिंह ने किया। खेल प्रतियोगिता को रंजना पटेल, गौरव सिंह, अमिता देवी ने सम्पन्न कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *