रावण की नाभि में तीर लगते ही एनटीपीसी ऊँचाहार के आकाश में छाई रंगीन छटा

Spread the love

ऊंचाहार, रायबरेली। हर्ष ,उल्लास और आस्था का पर्व दशहरा पर एनटीपीसी ऊँचाहार का रावण दहन ऐसे ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना जिसने काली अंधेरी रात में आसमान को रंगीन आकर्षक छटा बिखेर दी । बुराई पर अच्छाई की जीत, सत्य की विजय और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देने वाला पर्व  बड़े हर्षोल्लास, आस्था एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर पूरे परिसर में उत्सव और उल्लास का माहौल देखने को मिला। स्टेडियम में आयोजित राम–रावण युद्ध के भव्य मंचन में रावण दहन के साथ रावण का अट्टहास थम गया । आकर्षक आतिशबाजी एवं विशाल रावण दहन ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। आसमान पर आतिशबाजी की सप्तरंगी छटा छा गई । जय श्रीराम के जयघोष के बीच बुराई के प्रतीक रावण का दहन अच्छाई की विजय का संदेश दे गया।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक  बिस्व मोहन सिंह ने कहा कि, “विजयादशमी हमें अपने जीवन और कार्यक्षेत्र में सकारात्मकता, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। एनटीपीसी ऊँचाहार भी राष्ट्र की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति करते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। आइए, हम सभी अपने सामूहिक प्रयासों से देश की प्रगति में योगदान दें।”

एनटीपीसी प्रबंधन, मानव संसाधन विभाग, कर्मचारी यूनियन, कार्यकारी एसोसिएशन तथा पर्व आयोजन समिति 2026–27 के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के समन्वित प्रयासों से महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन ने एनटीपीसी परिवार और आसपास के जनसमुदाय को एक सूत्र में बाँधते हुए भारतीय संस्कृति, सामूहिक एकता एवं सामाजिक सौहार्द की भावना को और सुदृढ़ किया। आस्था की ज्योति, संस्कृति की गरिमा और एकता के संदेश के साथ विजयादशमी का यह उत्सव सभी के मन में सकारात्मकता एवं नई ऊर्जा का संचार कर गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *