सोनभद्र। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वागीश कुमार शुक्ला एवं उप जिलाधिकारी सदर आशीष कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को धंधरौल डैम पहुंचकर मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने विसर्जन स्थल पर की जा रही तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरा कराने को कहा।
अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मूर्ति विसर्जन स्थल के आसपास पर्याप्त बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने पर भी जोर दिया।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मूर्ति विसर्जन से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं, जिससे विसर्जन कार्यक्रम सुरक्षित एवं सुचारु ढंग से संपन्न कराया जा सके।
धंधरौल डैम पर मूर्ति विसर्जन स्थल का एडीएम ने लिया जायजा
