अंबेडकरनगर। एनटीपीसी टांडा में एनटीपीसी टेवा क्लब के तत्वावधान में भव्य रामलीला एवं रावण दहन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 20 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे एनटीपीसी रामलीला मैदान में होगा। इस वर्ष लगभग 40 फुट ऊँचे रावण के पुतले का दहन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगा, जिसे जिले के सबसे बड़े रावण के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनटीपीसी टांडा के परियोजना प्रमुख राजीव कुमार सिन्हा जी होंगे। आयोजन उनके मार्गदर्शन एवं मानव संसाधन विभाग के प्रमुख श्री रजनीश खेतान जी की देखरेख में किया जा रहा है।
आयोजन में टेवा क्लब के जनरल सेक्रेटरी सुनील पाल, प्रेसिडेंट एवं एनटीपीसी के एजीएम सतीश कुमार नूने, वाइस प्रेसिडेंट महेश कुमार तथा ट्रेजरर श्री ध्यानचंद सहित पूरी टीम सक्रिय भूमिका निभा रही है। सभी आयोजक एनटीपीसी में अपनी नियमित जिम्मेदारियों के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दे रहे हैं। रामलीला एवं रावण दहन का यह आयोजन बुराई पर अच्छाई की विजय, भगवान श्रीराम के आदर्शों और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का संदेश देगा।
