श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया हिंडाल्को रेनुपावर डिवीजन, रेनुसागर का स्थापना दिवस

Spread the love

अनपरा, सोनभद्र। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेनुपावर डिवीजन, रेनुसागर का स्थापना दिवस आज बड़े ही श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर  कंपनी परिसर  के सेंट्रल लाइब्रेरी के प्रांगण में विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया। वही स्थापना दिवस पर रेनुपावर डिवीजन रेनुसागर एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से ब्लड डोनेशन का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।जिसमे  कर्मचारियों ने सहभागिता की।हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह ,संचालन हेड मनीष जैन एवं हेड एच आर आशीष पांडेय ने संयुक्त रूप से विधि विधान पूर्वक पूजा हवन कर  कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संस्थान की निरंतर प्रगति, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे परिसर में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला। यह आयोजन संस्थान की गौरवशाली यात्रा, उपलब्धियों तथा विकास के प्रति प्रतिबद्धता को स्मरण करने का अवसर बना। साथ ही, संस्थान की प्रगति में योगदान देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहयोगियों के समर्पण और मेहनत को भी रेखांकित किया गया।हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेनुपावर डिवीजन, रेनुसागर के स्थापना दिवस पर यूनिट हेड आर पी सिंह ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस किसी भी संस्थान की गौरवशाली यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य की नई संभावनाओं का प्रतीक होता है।एच आर हेड आशीष पांडेय एवं संचालन हेड मनीष जैन ने संयुक्त रूप से कहा कि रेनुसागर इकाई ने अपनी कार्यकुशलता, समर्पण, तकनीकी दक्षता और टीम भावना के बल पर निरंतर प्रगति की है। उन्होंने कंपनी की उन्नति, सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट योगदान की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सामूहिक प्रयासों से संस्थान भविष्य में भी सफलता के नए आयाम स्थापित करेगा। अंत में उन्होंने संस्थान की सुख-समृद्धि, निरंतर विकास एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।रेनुसागर इकाई ने अपनी कार्यसंस्कृति, सामूहिक प्रयासों और सामाजिक उत्तरदायित्वों के माध्यम से क्षेत्र के औद्योगिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्थापना दिवस का यह पावन अवसर संस्थान की उपलब्धियों को संजोने के साथ-साथ भविष्य में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने के संकल्प का प्रतीक बना।कार्यक्रम के अंत मे प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम का समापन मंगलकामनाओं एवं संस्थान की निरंतर उन्नति की प्रार्थना के साथ हुआ।इस अवसर पर ईआर हेड मृदुल भारद्वाज,विभु पात्रा डॉक्टर मुकुल बृन्दा,समीर आनन्द ,संजीव श्रीवास्तव,अनिकेत सहित भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *