’मां दुधहिया देवी मंदिर में गूंजे जयकारे, ब्लाक प्रमुख ने विधि-विधान से किया माता रानी का पट अनावरण’

Spread the love

बीजपुर, सोनभद्र। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मां दुधहिया देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित दुर्गा पूजा समारोह में मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। नवरात्र की तृतीया तिथि पर पूजा पंडाल में विराजमान मां दुर्गा की प्रतिमा का पट अनावरण किया गया। मुख्य अतिथि म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़ तथा विशिष्ट अतिथि काशी प्रांत के प्रांत सह संयोजक संदीप गुप्ता ने संयुक्त रूप से पट अनावरण कर माता रानी के दर्शन का शुभारंभ किया। पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने तालियों की गड़गड़ाहट और माता रानी के जयकारों के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जय माता दी के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों और भक्ति भाव के बीच हुआ। श्री श्री नवदुर्गा पूजा समिति के संरक्षक शिवधारी गुप्ता व अध्यक्ष गौतम वर्मा के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्यों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं में उत्सव का उल्लास दिखाई दिया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मानसिंह गोंड़ ने मां दुधहिया देवी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने मंदिर के सुंदरीकरण तथा मंदिर परिसर के चारों ओर चहारदीवारी निर्माण कराने की बात कही। विशिष्ट अतिथि संदीप गुप्ता की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया। 
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता इंद्रेश सिंह,विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री उपेंद्र प्रताप सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष चंदन गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनिल त्रिपाठी, गोपाल प्रसाद गुप्ता,बद्रीनाथ ग्राम प्रधान राजमिलान,रवि कुमार, संजय गुप्ता, सुनील तिवारी, ताड़कनाथ दुबे तथा सैकड़ों श्रद्धालुगण मौजूद रहे।कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने में श्री नव दुर्गापूजा समिति के पूर्व अध्यक्ष इंद्रदेव सिंह,परशुराम पाल,कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता,प्रकाश चंद्र,कल्याण दास, रामधनी, राममिलन, कमलेश गुप्ता, देव कुमार यादव, शिव नारायण गुप्ता, शिशु जायसवाल, सोहन लाल, मुखदेव यादव, राम प्रवेश, विश्राम विश्वकर्मा एवं डॉ. देवकुमार समेत सभी पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन शिवधारी गुप्ता व इंद्रदेव सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *