सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में वीएसटीपीएस खेल परिषद द्वारा आयोजित सप्ताह भर चलने वाले फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का उत्साह एवं खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में चार टीमों के कुल 120 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। टूर्नामेंट में किंग्स इलेवन (Kings XI) ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि विंध्य यूनाइटेड एफसी (Vindhya United FC) उपविजेता रही। किंग्स इलेवन के निखिल कश्यप, सहायक प्रबंधक (प्रचालन) को टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी तथा गौरव कुमार, अभियंता (प्रचालन) को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
टूर्नामेंट का समापन एचओपी इलेवन एवं जीएम (ओएंडएम) इलेवन के बीच आयोजित मैत्री फुटबॉल मैच के साथ हुआ, जिसमें किशोर कुमार होता, कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) एवं एम. सुरेश, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) की सहभागिता ने आयोजन के उत्साह को और बढ़ाया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने खिलाड़ियों के जोश, अनुशासन एवं खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि खेलकूद आपसी सहयोग, टीम भावना, सौहार्द एवं कर्मचारियों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सप्ताह भर चले इस आयोजन ने एनटीपीसी विंध्याचल में खेल संस्कृति, कर्मचारी सहभागिता एवं आपसी एकजुटता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया।
एनटीपीसी विंध्याचल में फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का उत्साहपूर्ण समापन
