आलापुर, अंबेडकर नगर। सत्ता परिवर्तन के साथ सामाजिक परिवर्तन से ही पीडीए समाज को आगे बढ़ाया जा सकता हैजिसका बीड़ा अखिलेश यादव ने उठाया है इसलिए 2027 में पीडीए सरकार बनाना जरूरी है। उक्त बातें पूर्व विधान परिषद सदस्य हीरालाल यादव ने बतौर मुख्य अतिथि धरती पुत्र समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के चौथी पुण्य तिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ग्राम इन्दौरपुर उर्फ घिनहापुर में कही। पूर्व विधान परिषद सदस्य ने धार्मिक स्थल बाबा ब्रह्मचारी जी एवं सुरजू बाबा की तपोस्थली को नमन करते हुए भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा। श्रद्धांजलि कार्यक्रम की अध्यक्षता आलापुर के लोकप्रिय विधायक त्रिभुवनदत्त ने किया जबकि शानदार संचालन विधान सभा अध्यक्ष रविन्द्र यादव प्रधान ने किया। कार्यक्रम में नेताओ कार्यकर्ताओं ने अपने नेता मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम में देश की लोकप्रिय गायिका उजाला यादव और उनकी टीम द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया और अपने गीतों के माध्यम से समाजवादी विचार और नेता जी को याद किया। उक्त कार्यक्रम को सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व प्रधानाध्यापक मोहित राम, ब्लाक प्रमुख रामनगर विकास यादव, प्रदेश सचिव प्रखर वक्ता योगेन्द्रनाथ त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता बीरेंद्र तिवारी, पूर्व प्रमुख धर्मराज यादव,अमरजीत यादव, युवा नेता राहुलदत्त यशवर्धन ने संबोधित करते हुए नेता जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। समारोह के आयोजक ग्राम पंचायत इन्दौरपुर उर्फ घिनहा पुर के सेक्टर अध्यक्ष सुनील यादव, रामहंस यादव, फौजदार यादव, उमापति यादव, विजय यादव और पूरे गांव को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि सामंती मानसिकता की सरकार बदल कर पीडीए सरकार बनाना जरूरी है इसके लिए कोई भी कुर्बानी देनी होगी तो हमें तैयार रहने की जरूरत है। विधायक ने विरोधियों को भारी भीड़ का आइना दिखाते हुए कहा कि अब जनता बोल रही है और 2027 मे आदरणीय अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे तभी सत्ता में व्यवस्था परिवर्तन होगा। मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथियों का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत सम्मान किया पुण्य तिथि समारोह में उमड़ा जनसैलाब देख नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश उत्साह चरम पर था।कार्यक्रम में एससी एसटी आयोग की पूर्व सदस्य विद्यासिंह भारती, लालमणि गोंड,युवा नेता अखिलेश यादव, एडवोकेट मोईन खान, बिट्टू यादव, अमरदीप गोंड, शशाँकमणि गोंड,मनोज जयसवाल, नायबे आलम, पूर्व प्रमुख प्रमोददत्त संजय शर्मा, रामप्यारे निषाद, अन्नू कन्नौजिया, अजय कुमार एडवोकेट,कृष्ण कुमार पांडेय, बांकेलाल, घनश्याम यादव, राजबहादुर यादव,संजय गौतम, सहित हजारों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भागीदारी किया।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की मनाई गई चौथी पुण्यतिथि
