राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र के खनन अभियांत्रिकी के छात्रों ने किया ओबरा तापीय परियोजना का औद्योगिक भ्रमण

Spread the love

सोनभद्र, । राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सोनभद्र के खनन अभियांत्रिकी विभाग द्वारा अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए ओबरा तापीय विद्युत परियोजना (उ.प्र. राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड) का औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया गया। भ्रमण प्रातः 9:30 बजे से प्रारंभ हुआ।भ्रमण के संयोजक विभागाध्यक्ष डॉ. अरविन्द कुमार तिवारी तथा समन्वयक  अनूप सिंह रहे। उनके साथ विभाग के संकाय सदस्य  सतीश कुमार एवं  अमित कुमार भी उपस्थित रहे। छात्रों में अभिष्ट पांडेय, पंकज सैनी, शशांक शर्मा, शिवम सैनी, शुभम कुमार यादव और रविकांत शास्त्री शामिल रहे।

परियोजना में छात्रों ने टरबाइन हॉल, बॉयलर एवं पाइपिंग क्षेत्र सहित संयंत्र के विभिन्न अनुभागों का अवलोकन किया। उन्होंने कोयले से बिजली उत्पादन की प्रक्रिया, संयंत्र की कार्यप्रणाली और सुरक्षा मानकों की जानकारी प्राप्त की। इंजीनियरों ने छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। भ्रमण के दौरान कॉलेज की ओर से परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) इं. दूधनाथ को स्मृति चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। डॉ. अरविन्द कुमार तिवारी ने कहा कि ऐसे औद्योगिक भ्रमण से छात्रों को कक्षा में पढ़े सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक रूप में समझने का अवसर मिलता है, जो उनके भावी करियर के लिए अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने सहयोग के लिए सीजीएम इं. दूधनाथ एवं परियोजना प्रबंधन का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *