वनतारा ने शुरू की ‘चैंपियंस ऑफ केयर’ पहल: 50 से अधिक पशु कल्याण संस्थाएं एक मंच पर

Spread the love

, हर साल करीब 20 लाख पशुओं को मदद का लक्ष्य

जामनगर, । विश्व पशु दिवस के अवसर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक एवं पशु कल्याण के क्षेत्र में सक्रिय अनंत एम. अंबानी ने सामुदायिक पशु कल्याण को मजबूत करने के लिए वनतारा की नई पहल ‘चैंपियंस ऑफ केयर’ की शुरुआत की। इस पहल के तहत देशभर की 50 से अधिक पशु कल्याण संस्थाओं को एक मंच पर लाया गया है। इन संस्थाओं द्वारा आवारा एवं सामुदायिक कुत्तों-बिल्लियों के साथ-साथ घायल, बेसहारा और कामकाजी पशुओं की चिकित्सा, बचाव, आश्रय, भोजन तथा दीर्घकालिक देखभाल की जाती है।

वनतारा और सहभागी पशु कल्याण संस्थाओं के बीच समझौता पत्र (LoU) पर हस्ताक्षर भी किए गए। इसके माध्यम से संस्थाओं को बुनियादी ढांचे, पशु आश्रय, एंबुलेंस एवं मोबाइल सेवाओं, बचाव उपकरण, चिकित्सा सुविधाओं, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण जैसी जरूरतों में सहयोग दिया जाएगा। सौर ऊर्जा, वर्षा जल संचयन और बेहतर जल निकासी जैसी टिकाऊ व्यवस्थाओं को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

इस पहल के माध्यम से सालाना करीब 20 लाख पशुओं तक चिकित्सा, बचाव, आश्रय, भोजन और दीर्घकालिक देखभाल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया (AWBI) के आठ सदस्यों ने भी भाग लिया। अनंत एम. अंबानी ने कहा कि देशभर में अनेक लोग सीमित संसाधनों के बावजूद जरूरतमंद पशुओं की सेवा कर रहे हैं। ‘चैंपियंस ऑफ केयर’ का उद्देश्य इन संस्थाओं के साथ मिलकर सामुदायिक पशुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं और देखभाल को मजबूत करना है। पहल को आने वाले वर्षों में और अधिक संस्थाओं तक विस्तार देने की योजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *