उद्यानिकी विभाग में दो आवेदकों को मिली अनुकंपा नियुक्ति

Spread the love

रायपुर,उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी विभाग द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के तहत दो आवेदकों को विभिन्न पदों पर अस्थायी रूप से नियुक्ति प्रदान की गई है। यह नियुक्तियां सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में जारी निर्देशों के तहत गठित छानबीन समिति द्वारा आवेदनों के परीक्षण के उपरांत की गई हैं।

संचालक उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी द्वारा जारी आदेश के अनुसार,महेन्द्र सिंह बाजपेई, पुत्र नीलम सिंह बाजपेई, जिला बस्तर, जगदलपुर को माली के पद पर सहायक संचालक उद्यान दंतेवाड़ा के अधीन नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार कलेशवती, पत्नी स्वर्गीय राजेश कुमार क्षत्रिय, तहसील पेंड्रा, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही को संबंधित कार्यालय में भृत्य के पद पर नियुक्ति दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *