हर्षोल्लास पूर्वक मनायी गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती 

Spread the love

लाल बहादुर शास्त्री जी को भी किया गया याद 

मिर्जापुर। स्थानीय नगर सहित आसपास के शिक्षण संस्थानों नगर पालिका कार्यालय पर ध्वजा रोहण कर बापू महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई इसके साथ ही महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया। नगर में जयहिन्द विद्या मंदिर इंटर कालेज, नगर पालिका इंटर कालेज, नगर पालिका कार्यालय सहित प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालयों रोशनहर व मदापुर डकही न्याय पंचायत में स्थित विभिन्न विद्यालयों में ध्वजा रोहण कर बापू महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। प्राथमिक विद्यालय अहरौरा में विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार त्रिपाठी ने ध्वजारोहण कर बापू व शास्त्री जी के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *