वाराणसी शक्ति नगर रोड पर स्थित अस्थाई टोल प्लाजा को हटाया जाए
मिर्जापुर। भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक शुक्रवार को क्षेत्र के फरहदा गांव में हुई बैठक में प्रयागराज से सोनभद्र तक जा रहे विंध्य एक्सप्रेसवे का कड़ा विरोध करने का किसानों ने निर्णय लिया। बैठक में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह ने कहा की विंध्य एक्सप्रेस वे में किसानों की उपजाऊ भूमि बड़े पैमाने पर कम मुवावजा पर अधिगृहित की जा रही है जो जनहित में नहीं है इसका पूरजोर विरोध किया जाता है। सरकार द्वारा गेहूं का समर्थन मूल्य 25 पैसे प्रति किलो वृद्धि किए जाने पर किसानों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा की आज 25 पैसा चलन में नहीं है। किसानों ने वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर बनस्थली महाविद्यालय के पास स्थित अस्थाई टोल प्लाजा को हटाने की मांग किया।
इसके साथ ही किसानों ने पंचायत में बताया की जोगवा राजवाहा में लगा कुलावा क्षतिग्रस्त हो गया है हुसैनपुर बियर से पौनी बैरियर तक भागवत ब्रांच नहर की पटरी क्षतिग्रस्त है। वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर नारायणपुर से अहरौरा तक जितने ब्रेकर बने हैं सपाट हो गए हैं सभी को ठीक कराया जाए। बैठक में अहरौरा डोंगिया बांध समिति के द्वारा मांग किया गया कि गड़ई प्रणाली व मेंन कैनाल के सभी नहरों का संचालन 3 अक्टूबर से किया जाए। इसके साथ ही टेल तक पानी पहुंचाने के लिए नहरों का रखरखाव व साफ सफाई कराई जाए। बैठक में सिद्धनाथ सिंह पंचम सिंह,भोलेनाथ गिरी, जयसिंह ,नंदलाल पांचाल,संतोष कुमार सिंह, हौसला प्रसाद सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।
