
अम्बेडकरनगर। विकासखंड जहाँगीरगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत इटौरी बुजुर्ग में छुट्टा जानवरों के आतंक से ग्रामीण और किसान परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में करीब दर्जन भर छुट्टा जानवर खुलेआम घूम रहे हैं और आए दिन किसानों के खेतों में घुसकर फसलों को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि छुट्टा जानवरों के कारण खेतों की रखवाली करना किसानों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। वहीं कुछ जानवर गांव में आने-जाने वाली महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गो और अन्य ग्रामीणों के लिए भी परेशानी का कारण बने हुए हैं छुट्टा सांडो द्वारा लोगों को दौड़ाकर हमला कर दिया जाता है।
ग्रामीणों में इसको लेकर नाराजगी है और जिम्मेदारों से जल्द कार्यवाही की मांग की जा रही है जिससे छुट्टा सांडो की समस्या से छुटकारा मिल सके।इस संबंध में जब ग्राम पंचायत सचिव कृष्णकुमार वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले का जल्द निस्तारण किया जाएगा। छुट्टा जानवरों को पकड़कर पशुशाला भेजने की कार्यवाही की जाएगी। ग्रामीण अनुज मिश्रा, बालकृष्ण वर्मा, रामबृज मिश्र ने बताया कि सांड के हमले से कई लोग भागते समय गिरकर घायल हो चुके हैं। फसल में फूल और फल लग चुके हैं ऐसे में जिम्मेदारों की ओर से छुट्टा जानवरों की समस्या को लेकर प्रभावी कार्यवाही की जानी चाहिए जिससे किसानों को जल्द राहत मिल सके ।
