मण्डल रेल प्रबंधक ने उत्कृष्ट संरक्षा कार्य के लिए 20 कर्मचारियों को किया पुरस्कृत

Spread the love

प्रयागराज । मण्डल रेल प्रबंधक/प्रयागराज रजनीश अग्रवाल ने मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में सतर्कता पूर्वक कार्य करने वाले 20 कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया । इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक/सामान्य दीपक कुमार; अपर मंडल रेल प्रबंधक/इंफ्रा धनंजय कुमार सिंह; वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी, यूसी शुक्ला; वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक / गुड्स & जनरल, मयंक राणा;वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/परिचालन, आकाश श्रीनेत्र;वरिष्ठ मण्डल मैकेनिकल इंजीनियर/कोचिंग, शिव सिंह;वरिष्ठ मंडल मैकेनिकल इंजीनियर/ओ&एफ़, विकास चौरसिया;वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर / कोचिंग, पुलकित श्रीवास्तव;वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/ समन्वय, मो. जावेद अख्तर; वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर / समन्वय, प्रमोद कुमार; एवं अन्य अधिकारी व निरीक्षक उपस्थित रहे I

 मण्डल रेल प्रबंधक/प्रयागराज ने कर्मचारियों के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपने ने जिम्मेदारी से कार्य करते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन किया । आप सभी को भविष्य में इसी तरह सेअच्छा कार्य करना है, आपके बेहतर कार्य से आपके साथी कर्मचारियों को अधिक अच्छा कार्य करने की प्रेरणा मिलती है । रेल का सुरक्षित और संरक्षित परिचालन हम सभी की जिम्मेदारी है । 

मण्डल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, रजनीश अग्रवाल से पुरस्कार प्राप्त करने वाले 20 कर्मचारी लोकनाथ मिश्रा, पॉइंट्समैन/मिर्जापुर; अमृत राज भारतीय, स्टेशन मास्टर/रमवा; कल्लू, पॉइंट्समैन/गैपुरा; मधुरेन्द्र कुमार पाण्डेय, स्टेशन मास्टर/पसहीकला; धनंजय यादव, स्टेशन मास्टर/खैराही; अरविन्द कुमार यादव, पॉइंट्समैन/शंकरगढ़; कुमारी नैना कनौजिया, गुड्स ट्रेन मैनेजर/न्यू कानपुर; कुन्दन कुमार, गुड्स ट्रेन मैनेजर/न्यू डीडीयू; श्याम कुमार, गुड्स ट्रेन मैनेजर/टूण्डला; सौरभ चन्द्र शुक्ला, लोको पायलट/कानपुर; श्रीमती काजल कुमारी, सहायक लोको पायलट/कानपुर; छवि लाल कुँवर, लोको पायलट/कानपुर; सुश्री प्रवेश मीना, सहायक लोको पायलट/कानपुर; सुरेन्द्र कुमार, लोको पायलट/डीडीयूएन; मनीष कुमार, सहायक लोको पायलट/कानपुर न्यू; राम गोपाल, मेट (ट्रैक मेंटेनर-III)/टूण्डला; नेतराम मीना, ब्लैक स्मिथ-I (लुहार)/फिरोजाबाद; तारा शंकर, वरिष्ठ तकनीशियन/एसएंडटी/ऊँचडीह; अरविन्द कुमार मीना, वरिष्ठ खण्ड अभियंता/कै&वै/टूण्डला एवं विनोद कुमार सरोज, सहायक/कै&वै/प्रयागराज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *