संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने से पहले ठोस प्रमाण दे विपक्ष – रूबी प्रसाद

Spread the love

 भाजपा जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता, कांग्रेस पर साधा निशाना

सोनभद्र। भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कांग्रेस और विपक्ष द्वारा संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर उठाए जा रहे सवालों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि किसी भी संवैधानिक संस्था पर सवाल उठाने से पहले तथ्यों, प्रमाणों और आधिकारिक दस्तावेजों के आधार पर बात रखी जानी चाहिए। रूबी प्रसाद ने कहा कि चुनावों में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने के बाद विपक्ष निर्वाचन आयोग सहित अन्य लोकतांत्रिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण और मतदाता सूची से जुड़े मामलों में आयोग के आधिकारिक स्पष्टीकरण और अभिलेखों के आधार पर ही चर्चा होनी चाहिए।
      सदर विधायक भूपेश ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के बड़े नेता संवैधानिक संस्थाओं को लेकर भ्रम का वातावरण बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी दलों को संस्थाओं की गरिमा और प्रक्रियाओं का सम्मान करना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने कहा कि  विभिन्न पक्षों पर निर्वाचन आयोग और न्यायालय में सुनवाई हुई है। विपक्ष को आरोपों के बजाय तथ्य और आधिकारिक अभिलेख सामने रखने चाहिए। प्रेस वार्ता में जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष ब्रिजेश श्रीवास्तव, जिला सह मीडिया प्रभारी अमन मौर्या समेत पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *