प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने किया
अहरौरा, मिर्जापुर। जरगो जोन का क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता सोमवार को नगर के जयहिन्द विद्या मंदिर इंटर कालेज में संपन्न हुआ प्रतियोगिता में आल ओवर चैंपियन जय हिन्द इंटर कालेज अहरौरा रहा। जयहिन्द विद्या मंदिर इंटर कालेज में आयोजित प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग में 3 टीमो ने प्रतिभाग किया जिसमें विजेता जयहिन्द इंटर कॉलेज और उप विजेता राष्ट्रीय इंटर कालेज शेरपुर रहा। सीनियर बालिका वर्ग में भी जयहिन्द इंटर कालेज विजेता और उप विजेता नगर पालिका इंटर कॉलेज अहरौरा रहा।
जूनियर बालक वर्ग में 5 टीमों ने प्रतिभाग किया इसमें भी जयहिन्द इंटर कॉलेज विजेता व उप विजेता चन्द्र शेखर आजाद इंटर कालेज रूपोधा की टीम रही। जूनियर बालिका वर्ग में भी कुल 4 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें विजेता नगर पालिका इंटर कालेज व उप विजेता जय हिन्द इंटर कालेज रहा। सब जूनियर वर्ग में कुल 2 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें बेसिक शिक्षा जमालपुर की टीम विजेता व नगर पालिका की टीम उप विजेता रही। निर्णायक मंडल में अवधेश कुमार सिंह, अमरेन्द्र कुमार सिंह, रोशन कुमार, सुदर्शन, कमलेश कुमार, जय प्रकाश सिंह, रहे। कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन जयहिन्द इंटर कालेज के प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के सदस्य हनुमान दास जायसवाल, कमलेश केशरी, के साथ ही अध्यापक सुबास सिंह, रामसकल, बीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, भुनेश्वर प्रसाद, कमलेश पांडेय, घनश्याम दीक्षित, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
