प्रयागराज मंडल में संविदा श्रमिकों एवं उनके परिजनों के आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु विशेष शिविर आयोजित

Spread the love

 मिर्जापुर, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर, इटावा, टूंडला एवं अलीगढ़ सहित विभिन्न स्टेशनों पर आयोजित हुए शिविर

  प्रयागराज । मण्डल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी, वैभव कुमार गुप्ता के निर्देशन में दिनांक 26 सितंबर, 2026 को मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर कार्यरत Contractual Labour (संविदा श्रमिकों) एवं उनके परिवारजनों के आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। यह शिविर मिर्जापुर, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर, इटावा, टूंडला, अलीगढ़ एवं अन्य स्टेशनों पर आयोजित किए गए। 

इन विशेष शिविरों के माध्यम से संविदा श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों को आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं सहायता प्रदान की गई। शिविरों में 100 से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए, जबकि पात्र लाभार्थियों को कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज एवं प्रक्रिया से संबंधित सहायता भी उपलब्ध कराई गई। आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य पात्र परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक बेहतर पहुंच उपलब्ध कराना है। योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को सूचीबद्ध अस्पतालों में निर्धारित स्वास्थ्य उपचार एवं अस्पताल में भर्ती संबंधी सुविधाओं का लाभ मिल सकता है। आयुष्मान कार्ड पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्रयागराज मंडल द्वारा शेष पात्र संविदा श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए इस सप्ताह विशेष अभियान (Special Drive) चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान पात्र लाभार्थियों तक पहुंच बनाकर उन्हें आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। प्रयागराज मंडल की यह पहल संविदा श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों को स्वास्थ्य सुरक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने तथा कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच पात्र लाभार्थियों तक बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *