एक दिवसीय राज्य स्तरीय मधुमक्खी पालक सम्मेलन सम्पन्न

Spread the love

चंदौली। कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) चंदौली में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, वाराणसी और KVK चंदौली के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय राज्य स्तरीय मधुमक्खी पालक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को स्वरोजगार और अतिरिक्त आय से जोड़ना था।कार्यक्रम में KVK के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र रघुवंशी ने मधुमक्खी कॉलोनी प्रबंधन, शहद की गुणवत्ता और रोग-कीट नियंत्रण पर जानकारी दी। BHU के प्रोफेसर डॉ. ए.के. नेमा ने मधुमक्खी पालन में आधुनिक मशीनों की उपयोगिता समझाई। वहीं खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के प्रबंधक सुमित शुक्ला, जिला उद्यान अधिकारी शैलेन्द्र दुबे और योगदत मौर्य ने विभागीय योजनाओं, सरकारी सुविधाओं और व्यावहारिक प्रशिक्षण पर प्रकाश डाला। डॉ. जय प्रकाश द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में BHU के वैज्ञानिकों और जिले के 50 से अधिक किसानों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *