अंबेडकरनगर / एनटीपीसी टांडा में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ बुधवार, 17 सितम्बर 2026 को सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर फायर स्टेशन, स्टेज-I परिसर में दोपहर 12:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख राजीव कुमार सिन्हा, सभी महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा संविदा श्रमिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पूजा-अर्चना के उपरांत उपस्थित जनों ने प्रसाद एवं भंडारे का आनंद लिया। इस अवसर पर सिन्हा ने सभी को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएँ देते हुए कार्यस्थल पर सुरक्षा और उत्कृष्टता बनाए रखने का संदेश दिया।
एनटीपीसी टांडा में विश्वकर्मा पूजा एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन
