मनोज पाण्डेय
प्रयागराज। आज मंगलवार को दिन दहाड़े हंडिया थाना से महज कुछ दूरी पर समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व प्रधान मुंगरांव पवन यादव को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी इस हत्या से हंडिया पुलिस की कार्य शैली पर सवाल उठ रहे हैं तथा अपराधियों के मन में कानून का भय कमजोर दिखता लग रहा है फिर हाल पुलिस अपराधियों की खोज बिन में लग गई है आश्चर्य की बात यह है कि अभी कल ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य की उपस्थिति थी उसके बाद तुरंत ऐसी घटनाओं का होना कानून व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करना स्वाभाविक है क्या अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दे कर सरकार को ललकारा है।
