प्रयागराज । हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर मध्य रेलवे मुख्या्लय में महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर राजभाषा पखवाड़ा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह की अध्यक्षता में उत्तर मध्य रेलवे क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए श्री नरेश पाल सिंह ने अपने हिंदी दिवस संदेश में कहा कि हिंदी दिवस हम सबके लिए एक राष्ट्रीय पर्व की तरह है। पूरे देश में एक संपर्क भाषा और जनभाषा के रूप में हिंदी की सहजता और ग्राह्यता को देखते हुए, वर्ष 1949 में इसी दिन संविधान सभा ने इसे संघ सरकार की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। अपने उद्भव एवं विकास के लगभग एक हजार वर्ष के इतिहास में हिंदी ने राष्ट्रस की परंपराओं और सांस्कृइतिक विरासत को बखूबी सहेजा और संजोया है। हिंदी, नवजागरण और राष्ट्री य आंदोलन की वाणी तथा राष्ट्री य चेतना की संवाहक रही है। आज परिवर्तन, विकास एवं वैश्विक भाषा के रूप में हिंदी के महत्वऔ को नए सिरे से रेखांकित किया जा रहा है। राजभाषा हिंदी से संबंधित जो संवैधानिक और कानूनी दायित्व निर्धारित किए गए हैं, उन्हेंक निष्ठाभपूर्वक पूरा करना हमारा नैतिक और राष्ट्रीरय कर्तव्य है। श्री सिंह ने कहा कि उत्तर मध्य रेलवे का कार्यक्षेत्र पूरी तरह हिंदीभाषी है और हिंदी के वर्तमान समृद्ध स्वएरूप में इस क्षेत्र में स्थित विभिन्नर नगरों, कस्बोंट और अंचलों के महापुरुषों, मनीषियों, साहित्यषकारों के साथ-साथ आम जन मानस ने भी अविस्म्रणीय भूमिका निभाई है। अत: हमारी यह जिम्मेरदारी और अधिक बढ़ जाती है कि हम अपने सरकारी कार्यों के सभी क्षेत्र में हिंदी के वर्तमान प्रयोग-प्रसार को हर संभव बनाए रखने तथा इसको बढ़ाने का संकल्पर लें, जिससे लक्ष्योंा की प्राप्ति के साथ-साथ यह प्रगति और विकास की मूल भाषा बन सके।

महाप्रबंधक ने निर्देश दिए कि विभागों और कार्यालयों में राजभाषा अधिनियम की धारा 3(3) का अनुपालन, पत्राचार, टिप्पथणी, विभागीय बैठकों की कार्यवाही, निरीक्षण रिपोर्टों आदि मदों में निर्धारित लक्ष्योंम के अनुसार राजभाषा हिंदी का प्रयोग-प्रसार सुनिश्चित किया जाए तथा सभी संरक्षा निर्देश तथा विभिन्नथ विभागों के कार्यनिर्देश को अनिवार्य रूप से हिंदी-अंग्रेजी द्विभाषी अथवा हिंदी में जारी किया जाना चाहिए और उनकी भाषा और विषय वस्तुस सुबोध और सुस्प ष्टा होनी चाहिए। सरकार की नीति के अनुरूप कार्यालयों में कामकाज को पेपरलेस बनाने के लिए उत्तर मध्य रेलवे में दस्तांवेजों को डिजिटाइज्ड किया जा रहा है। अत: सभी अधिकारी तथा कर्मचारी हिंदी टाइपिंग का अपेक्षित ज्ञान प्राप्तं कर अपना अधिकाधिक कामकाज हिंदी में निष्पा दित करें। राजभाषा के प्रयोग-प्रसार के लिए रूटीन कार्यों के अलावा मौलिक और अभिनव प्रयास भी आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है, ताकि अपने कार्यों में हिंदी के प्रयोग को एक नई गतिशीलता मिल सके। महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह ने कहा कि यात्रियों एवं ग्राहकों को सेवा और सुविधा उपलब्ध् कराना हमारी सर्वोपरि जिम्मे दारी है। अत: स्टेनशनों तथा अन्या ग्राहक इंटरफेस पर यात्री सुविधाओं से संबंधित सूचनाओं, साइनेज, इलेक्ट्रानिक सूचनाओं, नाम/पदनाम बैज, रसीदों आदि सहित सभी मदों में यथावश्यतक हिंदी-अंग्रेजी रूप का प्रयोग सुनिश्चित किया जाए तथा इन पर लगातार निगरानी रखी जाए।
कार्यक्रम के प्रारंभ में महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने मुख्यालय की त्रैमासिक राजभाषा पत्रिका ‘रेल संगम’ के झाँसी मंडल विशेषांक का विमोचन किया। इस अवसर पर वैगन मरम्मत कारखाना, झाँसी के मुख्य कारखाना प्रबंधक श्री अजय श्रीवास्तव ने वैगन मरम्मत कारखाना ने एक अत्यंत प्रभावशाली एवं वृहद् प्रस्तुतीकरण किया, जिसकी महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह तथा उपस्थित सभी अधिकारियों ने काफी सराहना की। बैठक में मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं वरिष्ठ उप महाप्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने समिति के अध्यक्ष महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह और सभी सदस्यों का स्वागत किया और राजभाषा के प्रयोग-प्रसार के लिए किए गए कार्यों और हासिल की गई उपलब्धियों से अवगत कराया। विनीत कुमार श्रीवास्तव ने राजभाषा पखवाड़ा के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की और सभी सदस्यों से अधिकाधिक सहभागिता एवं प्रतिभागिता द्वारा इसे सफल बनाने का अनुरोध किया।
कार्यक्रम में सभी प्रधान विभागाध्यक्ष, मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक, कारखानों के मुख्य कारखाना प्रबंधक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे। वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी यथार्थ पाण्डेय ने कार्यक्रम का संचालन एवं उप मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं उप वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी/भंडार डॉ गरिमा त्रिपाठी ने समिति के अध्यक्ष महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह और सभी सदस्य अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
