मेजा। पिछले लगभग 28 वर्षों से इलाहाबाद स्पोर्टिंग क्लब फुटबॉल एकेडमी द्वारा बच्चों को निःशुल्क फुटबॉल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2026-27 के लिए एकेडमी के बच्चों को निःशुल्क फुटबॉल किट का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जी. श्रीनिवास राव ने बच्चों को फुटबॉल किट वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने प्रेरणादायी शब्दों एवं आशीर्वचन से उन्हें संबोधित किया। उन्होंने बच्चों को खेल के प्रति समर्पित रहते हुए अनुशासन, मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में श्रीमती कविता राव, अध्यक्षा, अपराजिता महिला समाज, मेजा उपस्थित रहीं। इस अवसर पर मनोज कुमार वर्मा, उप महाप्रबंधक; राजेश अरोरा; विप्लव घोष; डॉ. रमेन्दु राय; एंड्रयू हक़; नारायण जी गोपाल; संजीव चन्दा; दिनेश कुमार; राम आसरे कनौजिया (कोच); शारिफ (सह-कोच) सहित एक्स फुटबॉलर ग्रुप के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
