सेवा संकल्प अभियान का 17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक होगा भव्य आयोजन – जिलाधिकारी

Spread the love

आपसी तालमेल से अभियान को सफल बनाए संबंधित अधिकारी – चन्द्र मोहन गर्ग

चन्दौली। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान मनाये जाने को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार मे बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा अलग कार्यक्रम निर्धारित है।उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिवस में जनपद स्तर,तहसील स्तर,ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर भी कार्यक्रम होना है जिसमें प्रमुख कार्यक्रम रक्तदान शिविर,स्कूली बच्चों द्वारा प्रतियोगिताएं,युवाओ से संवाद,सांस्कृतिक कार्यक्रम, अपने कार्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले का सम्मान,श्रमदान, प्रत्येक विकास खण्डों पर 07 दिवसीय शिविर एवं स्वास्थ्य मेले जैसी अन्य गतिविधियां कराई जानी है।

जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान शख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित तिथि पर सभी संबंधित अधिकारी आपसी तालमेल बेहतर रखते हुए सेवा संकल्प अभियान को भव्यतापूर्ण तरीके से सफल बनाए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरते सभी लोग दिए गए अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना सुनिश्चित करे। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी पारितोष मिश्रा  डी सी मनरेगा आर के चतुर्वेदी डी सी एन आर एल एम श्वेता सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार,समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार, डीपीओ आई सी डी एस राजकपूर,समस्त खंड विकास अधिकारीगण, सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *