शाहगंज, सोनभद्र। ब्लाक संसाधन केंद्र घोरावल पर सोमवार को ब्लाक स्तरीय मेधावी छात्र-चयन परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें शाहगंज न्याय पंचायत के पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढुटेर के कक्षा 8 के छात्र अंश कुमार प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं कक्षा 6 वें छात्र स्वास्तिक चौबे द्वितीय तथा कुलन्द सोनवाला ने तृतीय तथा निरंजन ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। इन सभी मेधावी छात्रों को विद्यालय में बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस मौके पर एसआरजी विनोद कुमार, संजय मिश्रा, एबीआरसी सम्यक दुबे, अनिल प्रजापति सहित अशोक सन्यासी, हिमांशु मिश्रा, अशोक चौबे, शिवबहादुर, अखिलेश सिंह, अनिता सिंह, शशांक, उमेश दुबे, प्रीतिनन्दन लाल आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
ब्लाक स्तरीय मेधावी छात्र-चयन परीक्षा में अंश प्रथम
