पीडीए समाज ने ललकारा है अबकी बार अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है – सांसद, बाबू सिंह कुशवाहा

Spread the love

विशाल पीडीए महासम्मेलन में उमड़ा जन सैलाब

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के राबर्ट्सगंज चंडी होटल के पास सोन पैलेस में विशाल पीडीए महा सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि इस सम्मेलन में आए हुए सभी लोगों का स्वागत एवं आभार। यह सैलाब यह साबित करता है कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक पाएगा।

श्री कुशवाहा ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई बहुत पुरानी है। भाजपा सरकार सामाजिक न्याय विरोधी सरकार है। यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। इस सरकार को किसानों, नौजवानों, अल्पसंख्यक, मजदूर, आदिवासियों, व्यापारियों से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा हमेशा नकारात्मक राजनीति करती है। विपक्ष पर झूठे आरोप लगाकर बदनाम करने का काम करती है। इसलिए हम सभी पीडीए समाज से अपील है कि आप लोग गांव-गांव जाकर भाजपा सरकार की गलत नीतियों को बताने का काम करें और पीडीए समाज को जगाने का काम करें जिससे पीडीए समाज आगे बढ़े और भाजपा सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकने का काम करें।

महा सम्मेलन को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि भाजपा बाबा साहब का संविधान और कानून नहीं मानती है। बाबा साहब का संविधान बचाने एवं सामाजिक न्याय के लिए पीडीए सरकार बनाना जरूरी है। भाजपा के खिलाफ पीडीए ही विकल्प है। पीडीए की एकता से बीजेपी घबराई हुई है। भाजपा सरकार में गरीब और कमजोरों पर अत्याचार चरम सीमा पर है। उसका एजेंडा नफरत फैलाना है। इसलिए हम सभी पीडीए समाज की जिम्मेदारी है कि हम लोग एक होकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएं और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करें जिससे हर समाज का विकास हो सके और समाजवादी पार्टी की सरकार बन सके।

पीडीए महा सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि आज कार्यक्रम में सामाजिक न्याय की लड़ाई को लड़ने वाले बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। सभी लोग पीडीए समाज को और जोड़ने तथा पीडीए आंदोलन को और मजबूत करने का संकल्प लें। श्री खरवार ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपना पूरा समय वंचित, शोषित तबके को न्याय दिलाने और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने में लगे हुए हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. भागीरथी सिंह मौर्य प्रदेश प्रमुख महासचिव जन अधिकार पार्टी ने कहा कि भाजपा सरकार जातीय जनगणना करने से भाग रही है क्योंकि कुशवाहा, शाक्य, मौर्य, सैनी समाज के लोग आबादी में ज्यादा है लेकिन भाजपा सरकार संख्या में कम बताई है। इसकी गिनती होनी चाहिए। आबादी के हिसाब से हक एवं सम्मान मिलना चाहिए। वह केवल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दिला सकते हैं। इसलिए हम सभी पीडीए समाज को एक होकर समाज की लड़ाई लड़नी होगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आदित्य मौर्य, वेदमणि शुक्ला, सुमंत सिंह मौर्य, चौधरी यशवंत सिंह पटेल, रवि रंजन शाक्य, मुनीर अहमद, गीता गौर, राजेंद्र सिंह पटेल, रमेश चंद दुबे, परमेश्वर दयाल, अनिल प्रधान, रविंद्र बहादुर सिंह पटेल, मोहन कुशवाहा, श्याम बिहारी यादव, कृष्णानंद मौर्य, संजय यादव, गुलाब मौर्य, विजय यादव, अशोक पटेल, मोहम्मद सईद कुरैशी, जय प्रकाश उर्फ चेखू पांडे, लोकपति सिंह पटेल, फूलवती गौड़, मन्नू पांडे, कुमारी मंदाकिनी पांडे, किरण कुशवाहा, निधि पांडे, नरेंद्र प्रताप सिंह गौड़, राम भरोसे सिंह पटेल, रवि गौड़, राजेश विश्वकर्मा, बाबूलाल यादव, विजय शंकर जायसवाल, बैग लाल बाबू घसिया के साथ जन अधिकार पार्टी एवं समाजवादी पार्टी के और पीडीए समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *