सोन संगम ने आयोजित किया शिक्षक सम्मान समारोह

Spread the love

शक्तिनगर। साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था सोन संगम, शक्तिनगर की ओर से डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीएम  राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद कुंवर रहे। विशिष्ट अतिथि राजीव कुमार, प्रीति शर्मा एवं अरविंद मौर्य तथा मुख्य वक्ता गोपाल तिवारी रहे। अध्यक्षता चंद्रशेखर जोशी ने की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिक्षक-शिक्षार्थी के मधुर संबंध, भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा तथा बदलते डिजिटल एवं एआई युग में शिक्षा की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और शिक्षकों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर काव्य गोष्ठी का भी आयोजन हुआ, जिसमें कृपाशंकर ‘माहिर मिर्जापुरी’, डॉ. योगेंद्र मिश्र, रमाकांत पांडेय, वसुधा मिश्रा, गीता सिंह सहित अन्य कवियों ने काव्य पाठ किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. मानिक चंद पांडेय ने तथा धन्यवाद ज्ञापन गुलाब सिंह ने किया। विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *