करीमनगर। एनटीपीसी की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत आज KGBV अंथेर्गांव स्कूल के विद्यार्थियों को 360 गद्दे, तकिए, चादरें एवं कंबल वितरित किए गए। लगभग 10.5 लाख रुपये मूल्य की इस सामग्री का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर एवं सुविधाजनक आवासीय वातावरण उपलब्ध कराना है।

इससे पूर्व एनटीपीसी द्वारा विद्यालय को 360 बंकर बेड भी उपलब्ध कराए गए थे। इन पहलों के माध्यम से एनटीपीसी ने शैक्षणिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तथा विद्यार्थियों के लिए बेहतर सीखने एवं रहने का वातावरण सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।वितरण कार्यक्रम में प्रवीण के. चौधरी (DGM-HR), श्रीमती रम्या जयराज (DGM-HR) सहित विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी एवं एनटीपीसी की CSR टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
