सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सांगठनिक फेरबदल के तहत वरिष्ठ एवं संघर्षशील नेता विपिन सिंह को भाजपा काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से ठीक पहले शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिया गया यह निर्णय राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।इस घोषणा के बाद से ही काशी क्षेत्र के सभी 16 जिलों के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह कीलहरहै। यह नियुक्ति मिशन 2027 के लिए मील का पत्थर साबित होगी। यह उत्तर प्रदेश का काशी क्षेत्र राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील और निर्णायक माना जाता है। 2027 के विधान सभा चुनाव में जीत का परचम लहराने के लिए संगठन को एक ऐसे अनुभवी चेहरा कीआवश्यकता थी, जिसकी पकड़ बूथ स्तर तक हो।
वे क्षेत्र के हर जिले और विधान सभा स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित कर संगठन को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में कार्य करेंगे। उनकी दूरदर्शी सोच से न केवल पारंपरिक वोट बैंक मजबूत होगा, बल्कि नए मतदाताओं और युवाओं को भी संगठन से जोड़ने में गति मिलेगी।
काशी क्षेत्र में विपिन सिंह की नियुक्ति से यह स्पष्ट संदेश गया है कि पार्टी अपने समर्पित और संघर्षशील कार्यकर्ताओं को हमेशा आगे बढ़ाती है। उनके नेतृत्व में काशी क्षेत्र का भाजपा कैडर एक बार फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के संकल्प के साथ मैदान में उतरने को तैयार है।समस्त क्षेत्रवासियोंऔरपार्टीपदाधिकारियोंनेविपिन सिंह कोइस नए दायित्व के लिए अनंत बधाई दी हैऔर विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में भाजपा काशी क्षेत्र की सभी विधानसभा सीटों पर ऐतिहासिक सफलता दर्ज करेगी।
विपिन सिंह को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष
